फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करना चाहता था 'हैवान', पत्नी के विरोध करने पर गोली मारी 

Mon, 13 Jul 2020 01:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मुफ्फरपुर में एक पिता ने सौतेली बेटी के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। जब पत्नी ने उसे रोकना चाहा तो हैवान पिता ने दोनों को गोली मार दी। मां और बेटी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना कांटी थाना इलाके के बारमतपुर की है। ब्रम्हपुरा थाना इलाके के एक मुहल्ले की महिला  ने अपने शौहर के इंतकाल के बाद साल 2009 में कांटी बारमतपुर के शाकिर बशीरी नामक युवक से निकाह किया था। उस वक्त महिला की दो बेटियां और एक बेटा था।

बाद में शाकिर से भी उसे एक बेटा हुआ लेकिन शुरू से उसके पति की सौतेली बेटी पर गंदी नजर थी। बेटी बताती है कि बहाने बनाकर शाकिर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करता था, जब उसे इसकी समझ हुई तो मां को बताया और दोनो ने विरोध करना शुरू किया। 
विज्ञापन


इसी वजह से पति-पत्नी में विवाद हो गया और पत्नी अपने मायके में रहने लगी। इसी बीच शाकिर ने अपनी सौतेली बेटी के साथ निकाह का एक फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया और उसे बतौर बीवी साथ रहने के लिए दबाब बनाने लगा। इस हरकत के बाद मां ने बेटी को दिल्ली उसी मासी के पास भेज दिया। 

पिछले दिनों जब बेटी दिल्ली से लौटी तो शाकिर उसे पत्नी बताकर साथ रहने की जिद करने लगा। रविवार को शाकिर की पत्नी अपने पति को समझाने के लिए उसके गांव बारमतपुर पहुंची। इसी बीच शाकिर ने गुस्से में अवैध हथियार निकालकर सौतेली बेटी को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपी द्वारा चलाई गई चार गोलियों में बेटी के हाथ में एक गोली लगी और मां के सीने और कमर में दो गोलियां लगी हैं। दोनों घायल मां-बेटी का इलाज बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें