फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार कार की खड़े ट्रक से टक्कर; दो की मौत, तीन घायल

Sun, 25 May 2025 02:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी जिले में स्टेट हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह घटना डुमरियाघाट इलाके के जलवाटोली गांव के पास स्टेट हाईवे 74 पर शनिवार देर रात हुई। एक तेज रफ्तार कार वहां खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
ट्रक और कार की हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले में स्टेट हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। डुमरियाघाट इलाके में स्टेट हाईवे 74 पर जलवाटोली गांव के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार नयागांव से लखनऊ जा रही थी। तभी खजुरिया केसरिया मार्ग में जलवाटोली गांव के पास खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। मृत लोगों में नीरज कुमार है जो दिनेश्वर प्रसाद के पुत्र बताए गए है। वह पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी टाऊन थाना अंतर्गत बलुआ टाल वार्ड नंबर 27 के रहने वाले थे। वही दूसरी मृतक ज्ञांती देवी है जो मुन्ना प्रसाद की पत्नी थी। वह केसरिया थाना क्षेत्र के नयागांव की रहनेवाली है। वही जख्मियों में मुन्ना प्रसाद और उनका दस वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार है। वही तीसरा जख्मी चंद्रशेखर कुमार साह है जो पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र के बगही गांव का रहनेवाला है। 

यह भी पढ़ें:  बेगूसराय में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, सुबह भाई को जगाया; कुछ देर बाद फंदे से झूलती मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा। वहाँ जांच के बाद अनमोल की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई, जिसके बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला ज्ञानती देवी पहले केसरिया विधानसभा से जन प्रगति पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी थीं। वहीं नीरज कुमार भी इसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। सभी लोग पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क पर खड़ी दोनों गाड़ियों को हटवाया जा रहा है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही परिजनों की ओर से आवेदन मिलेगा, आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें