एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बिहार के सारण जिले में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र में छपरा-मशरख मुख्य मार्ग पर यात्रियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने छह लोगों को रौंद डाला, जिसमें एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया।