फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक बरामद

Thu, 02 May 2013 02:26 PM IST
गया/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के गया जिले से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने गुरूवार सुबह नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ को उग्रवाद प्रभावित गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के असराईन गांव में विस्फोटक छुपाए होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद छापेमारी की गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने असराइन गांव स्थित एक ठिकाने पर भारी मात्रा में विस्फोटक छुपा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर माओवादियों के एक ठिकाने से सात सिलेंडर बम, छह केन बम, भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वॉयर बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि अनुमानत: छापेमारी की भनक मिलते ही माओवादी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें