फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यहां कुरियर से मंगवाई गई भारी मात्रा में शराब; उत्पाद टीम ने जिला परिषद मार्केट में छापा मार कर जब्त की

Fri, 02 Jun 2023 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

डीसीएलआर पूर्वी विनीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर जिला परिषद मार्केट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है। विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जब्त की गई भारी मात्रा में विदेशी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के काले कारोबारी कुरियर से लगातार शराब मंगवा रहे हैं। इसी बीच शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट में एक कुरियर कंपनी ने शराब की बड़ी खेप पहुंचाई है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जिला परिषद मार्केट के एक कुरियर कंपनी के गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरकारी भवन के होने के कारण मद्य निषेध विभाग की टीम ने मौके पर मजिस्ट्रेट के तौर पर डीसीएलआर पूर्वी विनीत कुमार के समक्ष छापेमारी की सारी प्रक्रिया पूरी की। वहीं, डीसीएलआर पूर्वी विनीत कुमार ने बताया कि मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट के एक कुरियर कंपनी के गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पहुंची है। उन्होंने कहा कि सूचना के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर जिला परिषद मार्केट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है। साथ ही मद्य निषेध विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें