इस दरिंदे की पहचान जरुरी है
- फोटो : अमर उजाला
कोचिंग से अगवा कर दिया घटना को अंजाम
ग्रामीणों का कहना है कि घटना शनिवार शाम की है जब गांव के ही एक 40 वर्षीय युवक ने कोचिंग पढ़ने गयी 4 साल की बच्ची को अगवा कर सुनसान जगह में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दर्द से छटपटाती और चीखती चिल्लाती बच्ची की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उस दरिंदे को खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ ने उस आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बगबारा निवासी फुचो महतो का पुत्र राम प्रवेश महतो के रूप में की गई है।
घायल बच्ची को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मासूम बच्ची की हालत गंभीर
पुलिस ने मासूम बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को पीएचसी में पुछताछ के दौरान बताया कि मैं अपनी बेटी को पढ़ने के लिए पास के ही एक कोचिंग में देकर आई थी। आरोपी ने उसे अगवा कर सुनसान जगह में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण कर रहे फांसी की मांग
पीएचसी में मौजूद मुखिया मो मुख्तार आलम समेत दर्जनों ग्रामीण उक्त आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।