फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक प्वाइंट पर सीमेंट उतारने के दौरान खुद ही चल पड़ा इंजन; चार चक्के बेपटरी

Mon, 26 Jun 2023 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल वैसे तो सोनपुर रेल मंडल में पड़ता है। लेकिन वह नजदीक है, इसलिए बचाव और राहत कार्य को मौके पर भेजा गया है। सूचना है कि एक इंजन का चक्का बेपटरी हुआ है। आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
बचाव एवं राहत कार्य में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट पर सोमवार को सीमेंट अनलोड के दौरान खड़ी मालगाड़ी का इंजन खुद चल पड़ा। कुछ मीटर दूर चलने पर ही उसके चार चक्के बेपटरी हो गए। हालांकि इस घटना के कारण ट्रेन सेवा के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। मामले की जानकारी मिलने पर समस्तीपुर मंडल मुख्यालय से बचाव और राहत कार्य की टीम मौके पर पहुंची। फिर बेपटरी हुए इंजन को ठीक करने में जुट गई। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी इस घटना को लेकर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक पॉइंट के लाइन नंबर पांच पर सीमेंट अनलोड किया जा रहा था। रैक से अलग कर डब्लू ए जी 9- 41079 नंबर की इंजन लगा हुआ था। सीमेंट अनलोड कर रहे मजदूरों ने बताया कि करीब 10:30 अचानक ही इंजन आगे की ओर बढ़ने लगा। जबकि इंजन के साथ चक्के पर लकड़ी का गुटका भी लगाया गया था। गुटका को तोड़ता हुआ इंजन आगे बढ़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इंजन के चार चक्का पटरी से उतर गए, जिसके बाद इंजन खुद रुक गया।

बेपटरी हुए इंजन के चार चक्के


समस्तीपुर से पहुंची बचाव व राहत कार्य दल
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद नजदीक का स्टेशन होने के कारण समस्तीपुर मंडल मुख्यालय से दुर्घटना राहत टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर बचाव और राहत कार्य दल के एक अधिकारी ने बताया कि चुकी इंजन जिस ओर लगा हुआ था। वहां पर ऊंचाई है और आगे की ओर ढलान है। संभव है कि ढलान के कारण ही इंजन आगे की ओर बढ़ गया होगा, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रैक पॉइंट के पांच नंबर पर लगी थी माल ट्रेन
बताया गया है कि कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट नंबर पांच पर हो सीमेंट अनलोड रहा था। घटना के समय यह घटना हुई, उस समय मजदूर सब बोगी से सीमेंट उतारकर ट्रक में लोड कर रहे थे। अचानक ही इंजन के आगे बढ़ जाने से लोग आश्चर्य में पड़ गए, क्योंकि इंजन पर कोई भी आदमी नहीं था।

समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल वैसे तो सोनपुर रेल मंडल में पड़ता है। लेकिन वह नजदीक है, इसलिए बचाव और राहत कार्य को मौके पर भेजा गया है। सूचना है कि एक इंजन का चक्का बेपटरी हुआ है। आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें