फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संपत्ति के लालच में की बड़े भाई की गला रेतकर हत्या, मुख्य आरोपी फरार; पत्नी समेत तीन हिरासत में

Mon, 03 Jul 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

परिजनों ने बताया कि संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। कल ही गफ्फार दुर्गापुर से लौटा था। विवाद को लेकर पंचायत भी हुई। वहीं, देर रात परिवार के कई लोग बगल में शादी समारोह में गए हुए थे। तभी छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी क्षेत्र स्थित महमदपुर भोपत गांव में एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संपत्ति के लालच में भाई ने सोए अवस्था में उसकी हत्या की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महमदपुर भोपत गांव निवासी मो. गफ्फार (35) रविवार को दुर्गापुर से परिवार के साथ घर लौटा ही था। वहीं, दिन भर भाइयों से संपत्ति विवाद को लेकर कई बार पंचायत हुई। देर रात गफ्फार के छोटे भाई मो. मुबारक ने सोए अवस्था में भाई की गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, घटना के बाद से मुख्य आरोपी मो. मुबारक फरार है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी बरियारपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही, मुबारक की पत्नी और दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। कल ही गफ्फार दुर्गापुर से लौटा था। विवाद को लेकर पंचायत भी हुई। वहीं, देर रात परिवार के कई लोग बगल में शादी समारोह में गए हुए थे। तभी छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि गफ्फार चार भाई थे। घटना को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल एक भाई, मुख्य आरोपी की पत्नी, और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वहीं, मामले में बरियारपुर ओपी थाना की पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें