बिहार के नालंदा में हुए भयानक रेल हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार की शाम को दानापुर राजगीर डीएमयू पसेंजर से एक टाटा मैजिक से भिड़ंत होने पर हुआ।
हादसे में करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। जब सवारियों से भरी एक टाटा मैजिक दीपानगर के तुंगी हाल्ट इलाके में एक मानव रहित क्रॉसिंग को पार कर रही थी तभी ट्रैक पर यहां की लोकल ट्रेन डीएमयू पसेंजर आ गई और मैजिक को टक्कर मार दी।
ट्रेन की इस टक्कर से टाटा मैजिक दो टुकड़ों में बंट गई और मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मैजिक में 20 से 25 लोग तक सवार थे।