फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT रेड के बाद लालू परिवार पर ED का शिकंजा, मीसा भारती का चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ईडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अग्रवाल को मनी ट्रेल स्कैम के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडे उन्हें दिल्ली कोर्ट के सामने पेश करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर कुछ दिन पहले विभाग ने छापे मारे थे। बताया गया था कि ये छापे दिल्ली, गुरुग्राम आदि में मारे गए। 

यह छापेमारी करीब 1000 करोड़ की बेनामी भूमि के मामले में की गई थी। बताया जाता है कि कि राजद नेता और लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता के कुछ ठिकानों पर भी छापे मारे गए। 
विज्ञापन


यह छापेमारी उस वक्त हुई थी जब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमीन घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाया था।  Enforcement Directorate arrested Misa Bharti's chartered accountant Rajesh Agarwal in money trail scam. ED to produce him in Delhi Court — ANI (@ANI_news) May 23, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें