फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बदबू की शिकायत करना होमगार्ड को पड़ा भारी, एएसआई ने मारी गोली

Mon, 21 Sep 2020 08:22 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान नशे में धुत एक पुलिस सहायक उप-निरीक्षक ने मामूली विवाद के बाद एक होमगार्ड को गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि एएसआई की पहचान हरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास है, जबकि घायल होमगार्ड अशोक कुमार की उम्र 40 वर्ष के आसपास है, दोनों मशरख थाने में तैनात हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएसआई ने अशोक के पेट में गोली मारी थी। दावा किया गया है कि यह राज्य पुलिस में अपनी तरह की पहली घटना है। रविवार को अशोक की लिखित शिकायत पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, होमगार्ड ने एएसआई को उसके मुंह से निकलने वाली शराब की दुर्गंध के बारे में बताया था, जिसके बाद वह गालियां देने लगा। जब होमगार्ड ने आपत्ति जताई तो एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और उसे गोली मार दी। 


एफआईआर में, अशोक ने यह भी लिखा है कि स्टेशन हाउस ऑफिसर ने उसके इलाज के लिए खुद पुलिस स्टेशन में एक डॉक्टर को बुलाया था और जब उसका दर्द बढ़ने लगा तो उसे मशरख के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


अशोक ने यह भी आरोप लगाया है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गया था और उसे वापस पुलिस थाने लाया गया, जहां से एएसआई भाग गया। इस घटना को लेकर जब पूछा गया तो सारण के एसपी धुरत सायली सावलराम ने कहा कि आरोपी एएसआई वर्तमान में फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद एएसआई ने गोली चला दी। होमगार्ड को गोलीबारी में मामूली चोट आई। 

मरहौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि गश्त करने वाली पार्टी में आरोपी एएसआई, होमगार्ड जवान और अन्य लोग शामिल थे, जो लगभग 10 बजे रात को मशरख थाने से निकले। उन्होंने बताया, चैनपुर के पास एसएच-90 पर यह विवाद हुआ। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में उन दोनों के बीच क्या हुआ था जिसमें एएसआई ने गोली चलाई थी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी रात 10.50 बजे पुलिस स्टेशन को मिली जब गश्ती दल घायल होमगार्ड के साथ थाने पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें