फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोहर्रम की मिट्टी ले जाने को लेकर दो समुदायों में विवाद; DM-SSP दोनों पक्ष के साथ आज करेंगे बैठक

Tue, 25 Jul 2023 11:33 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि घटना रात को घटी थी। लेकिन मामले को शांत करा लिया गया है। आज डीएम राजीव रौशन और एसएसपी स्थानीय लोगों और दोनों समुदाय बीच बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में दो समुदाय के बीच रास्ते को लेकर फिर से मामला गरमा गया। दरअसल, एक पक्ष के लोग मोहर्रम में जुलूस के साथ मिट्टी लाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वहां सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास पहले से दूसरे समुदाय का भजन-कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान जुलूस को रास्ता नहीं देने का आरोप लगा कर दूसरे समुदाय के लोग उनसे उलझ गए।

विज्ञापन


विवाद को देखते हुए जिला पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस मामले में सिटी एसपी सागर कुमार ने खुद रात में जाकर मोहर्रम की रस्म को पूरा करवाया। इस मामले में DM राजीव राजीव रौशन ने भी कहा मिट्टी ले जाने से रोकने के बाद विवाद हुआ था।

वहीं, एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि घटना रात को घटी थी। लेकिन मामले को शांत करा लिया गया है। आज डीएम राजीव रौशन और एसएसपी स्थानीय लोगों और दोनों समुदाय बीच बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें