फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के दिलीप कुमार का कमाल, गया के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर लगा डाले एक लाख से ज्यादा पौधे

Sun, 27 Sep 2020 11:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
दिलीप कुमार सिकंदर - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के गया में दिलीप कुमार सिकंदर के प्रकृति प्रेम को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। दरअसल दिलीप कुमार ने दावा किया है कि वह गया के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर एक लाख से अधिक पौधे अब तक लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे 1982 से इस पहाड़ पर पौधरोपण का काम करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


दिलीप का कहना है कि उन्हें प्रकृति से बेहद लगाव है और वे आगे भी इस काम को करते रहेंगे। दिलीप कुमार ने कहा कि वे हर दिन यहां नए पौधे लगाने के लिए आते हैं।

उन्होंने अपने बचपन के बारे में बताया कि वे यहां पिकनिक के लिए आया करते थे। इसी दौरान एक दिन उन्होंने अपने पिता से पूछा कि पहाड़ी में पेड़ और पौधे क्यों नहीं हैं। फिर पिता ने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि पहले से ही पहाड़ पेड़ों के बिना हैं। तब, मैंने दृढ़ संकल्प लिया कि इस पहाड़ को हरा भरा कर दूंगा। 
विज्ञापन

 
बता दें कि इससे पहले गया में लौंगी भुइयां के संघर्ष की कहानी सामने आई थी, जिन्होंने पहाड़ पर अकेले ही तीन किलोमीटर लंबी नहर खोद डाली थीं, जिससे अब वहां के लोग अपने खेतों में सिंचाई करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें