रोहिणी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर इस फोटो को शेयर किया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
रोहिणी ने सोशल मीडिया पर कुछ और भी तस्वीरें शेयर की। इसमें लिखा कि आसाराम रामरहीम के भक्त बड़े अलबेले हैं, पर्ची वाले बाबा के संग डेरा डाले हैं। इसमें बागेश्वर धाम वाले बाबा के मंच पर आरती करते भाजपा सांसदों की तस्वीर है। वहीं दूसरी तस्वीर में राम रहीम के साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कैलाश विजयवर्गीय दिख रहे हैं। इस फोटो के जरिए उन्होंने भाजपा पर फिर से हमला बोला।
पिता-परिवार के लिए नहीं, राज्य के लिए अर्जी
रोहिणी आचार्या ने पिता लालू प्रसाद को किडनी दी है। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू भारत लौटे और अब वह पटना में न केवल हैं, बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं के लिए एक दिन पार्टी भी दे चुके हैं और एक दिन निकलकर पटना हाईकोर्ट मजार पर भी घूम चुके हैं। ऐसे में रोहिणी ने पिता या परिवार के लिए बागेश्वर धाम वाले बाबा से कुछ नहीं मांगा। रोहिणी ने राजनीतिक मांग के जरिए केंद्र की भाजपा सरकार और बाबा की भाजपाई निकटता पर कटाक्ष करते हुए लिखा- "पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है- बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमारी करनी पूर्ति है।"