फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू की बिरयानी पार्टी में खाली रह गईं कुर्सियां, नहीं पहुंचे मुस्लिम कार्यकर्ता

Sat, 24 Nov 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में आने के बाद से जनता दल (यूनाइटेड) अल्पसंख्यकों का समर्थन पाने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन इसके बावजूद जेडीयू जिला स्तर की बैठकों में मुस्लिम समर्थकों का समर्थन पाने में नाकाम रही है। ऐसी ही एक बैठक गुरुवार को पटना में हुई। बिहार में करीब 17 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।

विज्ञापन


हालांकि जेडीयू शीर्ष मुस्लिम नेताओं के साथ जुड़ी हुई है। जैसे अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, राज्य सभा सांसद कहकशां परवीन, एमएलसी और पूर्व राज्य सभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी आदि। 

गुरुवार को पटना में आयोजित जेडीयू के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन में 1500 लोगों को शामिल होना था। जिनके लिए 600 किलो बिरयानी भी बनवाई गई। मटन बिरयानी मेन्यू में शामिल करने का उद्देश्य था मुस्लिम मतदाताओं को रिझाना। लेकिन सम्मेलन में कुर्सियां खाली दिखाई दीं। मुस्लिम कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


पार्टी से जुड़े एक सूत्र का कहना है, "हमने मटन बिरयानी बनवाई ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा सके। पटना में सम्मेलन का आयोजन किया गया। हमें उम्मीद थी कि इसका नतीजा अच्छा रहेगा। अधिक संख्या में बची बिरयानी को फिर मजदूरों और बिन बुलाए लोगों के बीच बांट दिया गया।"

वहीं जेडीयू के महासचिव आरसीपी सिंह गुस्से में वहां से चले गए, जब वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उन्हें कहा कि वह अपना भाषण बंद करें। उन्हें कहा गया, "बस हो गया अब।" इसके बाद कई लोग वहां से जाने के लिए अपनी कुर्सियों से उठ गए। हालांकि इसके बाद भी सिंह थोड़ी देर तक बोलते रहे। जिसके बाद खाना शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक ये व्यवस्था अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद की तरफ से की गई थी। वहीं सम्मेलन में मौजूद अन्य पार्टी के सूत्र का कहना है कि यातायात की ठीक से व्यवस्था न होने के कारण लोग नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें