फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आज खत्म हो रही समयसीमा, क्या आवास खाली करेंगी राबड़ी देवी या बढ़ेगा राजनीतिक टकराव?

Mon, 15 Jun 2026 01:11 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राबड़ी आवास को खाली कराने की आज आखिरी तारीख है। यह तारीख आगे बढ़ाई जाएगी या आज कोई राजनीतिक घटनाक्रम होगा, इसपर सबकी नजर है। क्यों कि आवास खाली कराने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच बयानबाजी भी हुई थी। 
विज्ञापन
राबड़ी देवी और सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के सरकारी आवास का विवाद जारी है। पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड' बंगले को खाली करने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दी गई 15 दिनों की समयसीमा आज यानी 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लालू-राबड़ी परिवार इस तय समय में बंगला खाली करता है या फिर बिहार की सियासत में कोई नया बवाल खड़ा होता है।

विज्ञापन


30 मई को जारी हुआ था नोटिस
भवन निर्माण विभाग ने बीते 30 मई को राबड़ी देवी को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर राबड़ी आवास को खाली करने का निर्देश दिया था। विभाग का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी बंगला काफी पहले ही आवंटित किया जा चुका है। नियमतः पत्र जारी होने के साथ ही उन्हें नए आवास में शिफ्ट हो जाना चाहिए, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी '10 सर्कुलर रोड' को खाली नहीं किया गया है। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि आज राबड़ी देवी और भवन निर्माण विभाग क्या करेगी? 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय

मुख्यमंत्री ने किया था ऐलान 
दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने को लेकर चल रहे विवाद पर ऐलान किया था। उन्होंने बिना नाम लिए राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोकतंत्र में सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं होती, इसलिए उसे नियमानुसार खाली करना ही पड़ता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि उनका सरकारी आवास कभी खाली नहीं होगा। लेकिन यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं, जहां कोई सरकार के नियमों का उल्लंघन कर सके। उन्होंने कहा कि इस देश में जनता ही मालिक है और वही तय करती है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। कुछ लोगों को लगता है कि उनका घर कैसे खाली होगा, लेकिन यह तय है कि सरकारी आवास खाली होगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। सरकारी आवास नियमानुसार खाली करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा
विज्ञापन


राबड़ी देवी ने सीएम को दी थी चुनौती 
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा था कि वह अपने फ़ौज को भेज दें घर खाली कराने के लिए, मैं खाली नहीं करुँगी। उनके यह बयान देते ही दो घंटे के अंदर सचिवालय डीएसपी डॉ अन्नू राबड़ी आवास पहुंची और उनसे मिलकर डीएसपी ने बात की। चर्चा है कि उन्होंने राबड़ी देवी को यह सलाह दी थी कि आप आवास बदल लीजिए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें