फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नम आंखों से शहीद दरोगा के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव विदा किया गया; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Sun, 09 Jul 2023 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान एसपी शेलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे में ड्यूटी के दरम्यान एक दरोगा की मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके परिजनों को रात में ही खबर दे दी गई थी। वे लोग आ चुके हैं। अभी राजकीय सम्मान के साथ शव को उनके पैतृक गांव भेज रहे हैं।
विज्ञापन
शहीद एएसआई भुनेश्वर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एएसआई के पद पर तैनात भुनेश्वर सिंह की बीती देर रात डयूटी के दौरान पुलिस जीप के ट्रक से टकराने के बाद मौत हो गई। उसके बाद से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वहीं, इसकी सूचना पर पहुंचे परिजन भी बिलखकर रो पड़े। रविवार सुबह जिले की पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद एएसआई भुनेश्वर सिंह को उनके पैतृक गांव यूपी के चंदौली जिले के बसडीहा थाना क्षेत्र के उनके गांव पार्थिव शरीर को भेज दिया गया।

विज्ञापन


शहीद एएसआई भुनेश्वर सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 24 दिसंबर 2018 से जिले में उनकी पोस्टिंग थी। शनिवार देर रात ड्यूटी के दरम्यान सड़क हादसे में एएसआई शहीद हो गए। इस पूरे मामले पर सीवान एसपी शेलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे में ड्यूटी के दरम्यान एक दरोगा की मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके परिजनों को रात में ही खबर दे दी गई थी। वे लोग आ चुके हैं। अभी राजकीय सम्मान के साथ शव को उनके पैतृक गांव भेज रहे हैं। जो भी मुआवजा या सरकारी मदद होगी वह जल्द से जल्द इनके परिवार को दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें