फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga: 'थाने में चला सौदेबाजी का खेल', चौकीदार ने मांगे 15, थमाए गए 10 हजार, वीडियो ने खोली पोल

Sat, 23 Aug 2025 04:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के केवटी थाना परिसर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चौकीदार राहुल एक शिक्षक से छेड़खानी मामले को रफा-दफा करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग करता दिख रहा है।
 
विज्ञापन
थाना परिसर में चौकीदार की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के केवटी थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाने में पदस्थापित चौकीदार राहुल रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है। बताया जाता है कि चौकीदार ने छेड़खानी के आरोपी एक शिक्षक से मामला रफा-दफा करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकीदार शिक्षक से रुपये गिनते हुए नोट ले रहा है। वहीं, आरोपी शिक्षक चौकीदार से माफी मांगते हुए 10 हजार रुपये देने की बात करता है और पैर पकड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता है। इसके बावजूद चौकीदार पांच हजार और देने की जिद पर अड़ा रहता है।
विज्ञापन


पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली

सूत्रों के अनुसार, पूरा सौदा थाना परिसर के अंदर ही हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जब चौकीदार खुलेआम रुपये ले रहा था, तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी क्या कर रहे थे? इस वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की छवि पर सवाल उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वरीय अधिकारी इस पूरे मामले में क्या कदम उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें