फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नगर विकास मंत्री ने शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा-  युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करेंगे

Sun, 09 Mar 2025 05:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को रोजगार देने का जो लक्ष्य रखा है, उसी के तहत आज 51,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए सरकार चुनाव से पहले 50 लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में बीपीएससी द्वारा TRE 3 के तीसरे चरण में चयनित कुल 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठ जिलों के दस हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष शिक्षकों को उनके संबंधित जिलों में डीएम द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए।

इसी क्रम में दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, सांसद गोपाल जी ठाकुर और डीएम राजीव रौशन की मौजूदगी में 2,722 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के 764 शिक्षक, कक्षा 6 से 8 तक के 792 शिक्षक, कक्षा 9 से 10 तक के 768 शिक्षक और कक्षा 11 से 12 तक के 218 शिक्षक शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर सांसद गोपाल जी ठाकुर, मंत्री जीवेश मिश्रा, डीएम राजीव रौशन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी सरकार को धन्यवाद दिया और सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को रोजगार देने का जो लक्ष्य रखा है, उसी के तहत आज 51,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए सरकार चुनाव से पहले 50 लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लेगी।

दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने इसे शिक्षा जगत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में TRE 3 के तहत चयनित 2,722 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधा मिलेगी।

नियुक्ति पत्र पाने के बाद समस्तीपुर की रहने वाली शिक्षिका सुनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह अपने विद्यालय में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें