समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ला के पास अनुरूप टॉकीज के पास सोमवार रात एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हत्या हुई युवक की पहचान बहादुरपुर मोहल्ला के रहने वाले जय नारायण शर्मा उर्फ़ चीना शर्मा के बेटे महेश शर्मा (30) के रूप में हुई है। इस हत्या के मामले में परिवार वालों ने उसकी पत्नी पर शक जताया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें -BPSC Teacher: बिहार के 11801 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने टीआरई 1 और टीआरई 2 पास वालों को दी खुशखबरी
घटनास्थल के पास एक घर के पीछे खून के छींटे मिले
हत्या की जगह से करीब 25 फीट दूर एक पुराने मकान के पीछे झाड़ियों की तरफ खून के छींटे मिले। वहीं महेश के खून लगे कपड़े भी पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि महेश की हत्या यहीं हुई और फिर शव को बांध के किनारे फेंक दिया गया।