फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नदी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम

Thu, 31 Oct 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: हायाघाट थाना क्षेत्र के थलवारा गांव में बागमती नदी की उपधारा में एक मगरमच्छ दिखते ही इलाके हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय हायाघाट थाना की पुलिस को दी।
विज्ञापन
नदी में दिखा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हायाघाट में नदी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने हड़कंप मच गया। बताया जाता है स्थानीय ग्रामीण लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए घाट बनाने के लिए किनारे साफ सफाई का काम कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर पानी में चलते हुए जानवर की तरफ दिखाई पड़ी। नदी में मगरमच्छ मिलने की जानकारी मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। जिसे पुलिस समझा बुझाकर वापस घर भेजने के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ मिलने की जानकारी अपने इलाके के विधायक विनय चौधरी की दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से बातचीत करके मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा है। वन विभाग के अधिकरियों की टीम के साथ नदी के समीप पहुंचकर मगरमच्छ के रेस्क्यू करने को लेकर तैयारी शुरू कर दिया है। वहीं वन विभाग के अधिकारी अरुण प्रसाद गुप्ता के कहा कि सूचना मिलते ही हमलोग हिछौल गांव में नदी से मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे है। उम्मीद करते है शीघ्र ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें