फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, दस हजार की रिश्वत लेते धराए कर्मी और दलाल

Wed, 22 Apr 2026 07:43 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल कर्मी और बिचौलिए को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की गई थी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
निगरानी टीम ने कर्मी और दलाल को पकड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर अंचल कर्मी साकेत कुमार और एक बिचौलिए परमानंद झा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की जमीन के सामने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। इस अतिक्रमण को हटाने का आदेश करीब एक वर्ष पहले जिला प्रशासन द्वारा दिया गया था, लेकिन अंचल कार्यालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। पीड़ित व्यक्ति लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।

10 हजार की रिश्वत लेते धराए कर्मी और दलाल
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के एवज में अंचल कर्मी द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 10 हजार रुपये बिचौलिए के माध्यम से लिए जा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अवैध अस्पताल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ANM के क्लिनिक में चल रहा था गैरकानूनी गर्भपात; अस्पताल सील
विज्ञापन


निगरानी टीम के डीएसपी समीर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें