फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर सुंदरकांड का आयोजन, प्रबुद्धजन हुए शामिल

Sat, 11 Jan 2025 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा में अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। ये सुंदरकांड विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा लहेरियासराय शनि मंदिर में आयोजित किया गया है।  
 
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर सुंदरकांड का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के हिंदी तिथि के अनुसार आज एक वर्ष पूरे होने पर जिले के विभिन्न मंदिरों में अष्टयाम कीर्तन सहित सुंदरकांड का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा लहेरियासराय शनि मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें भारी संख्या रामभक्तों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिषेक रंजन ने बताया कि पिछले वर्ष अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी, इस वर्ष हिन्दी तिथि के अनुसार 11 जनवरी को पड़ा है। इसलिए आज हम सनातनी लोग प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाते हुए सुंदरकांड कर रहे है और इसके समाप्ति के बाद भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। जिला मंत्री अभिषेक रंजन ने बताया कि आज प्रथम वर्षगांठ पर हम सभी सनातनी रात्रि में अपने-अपने घरों में दीप जलाकर रामलला का स्वागत करेंगे। आतिशबाजी कर इस त्यौहार को मनाएंगे, क्योंकि जब श्री राम 14 सालों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे तो अयोध्या वासियों ने दीपावली मना कर त्यौहार मनाया था। फिर इस बार तो 550 सालों के बाद श्री राम अपने महल में लौटे हैं।

इसलिए पूरे भारतवर्ष में रहने वाले लोग 11 जनवरी को दीपावली मनाते हुए आतिशबाजी रात को करेंगे। इसके साथ ही मिठाइयां भी बांट रहें हैं। आज इस कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद के वितरण से किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका श्वेता मिश्रा, विभाग सह संयोजक अविनाश सिंह, सह मंत्री मुकेश दास, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, गौ रक्षा प्रमुख विजय सहनी, संपर्क प्रमुख जितेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें