फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी समारोह में डांसर से छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुट भिड़े, एक ही परिवार के चार लोगों का सिर फटा

Mon, 24 Jun 2024 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: समस्तीपुर में एक शादी समारोह में डांसर से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक परिवार के चार लोगों का सिर फट गया और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
डांसर से छेड़खानी किए जाने के बाद हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा गांव में शादी समारोह के दौरान रविवार रात डांसर से छेड़खानी का विरोध करने पर लड़का पक्ष और गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा दूल्हे के घर पर पथराव भी किया गया। इस घटना में दूल्हे के मामा समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में रहेना खातून (42)  के अलावा मो. रुस्तम उनका बेटा मो. इम्तियाज और मो. मुमताज  शामिल हैं। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच से शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा वार्ड 10 मोहल्ला निवासी मो. रुस्तम के भांजे मो. नजीर की शादी 23 जून को  होनी थी। बारात जाने से पूर्व लोग गांव में नाच गाना कर रहे थे। शादी नाच गाने के लिए महिला डांसर को भी बुलाया गया था। इसी बात को लेकर रविवार शाम बारात जाने से पूर्व घर से कुछ दूर पर डांसर के साथ गांव के ही मो. अमजद ने छेड़खानी कर दी। जहां मो. इम्तियाज ने इसका विरोध किया तो वहां पर मारपीट की घटना हो गई। हालांकि गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कर दिया।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही गांव के मो. शकील, मो. मोकिम, मोख्तार और आजाद सहित 15-20 की संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने छेड़खानी का विरोध करने वाले मो. इम्तियाज के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर उनके पिता मो. रुस्तम आगे बढ़े तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की घटना हुई। इस दौरान बदमाशों ने दूल्हे के घर पर पथराव भी किया, जिससे घर का कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


गांव के ही युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की खबर जब पूरे गांव में फैली तो बड़ी संख्या में दोनों ओर से लोगों की भीड़ जुट गई। एक बार फिर बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। उसके बाद सभी घायलों को रविवार रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला शांत होने के बाद बारात भी रोसड़ा के लिए निकली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें