फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में कत्ल: बेटे का प्रेम विवाह बना बाप की हत्या का कारण, लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप

Mon, 27 Jan 2025 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बेटे का प्रेम विवाह करना बाप को भारी पड़ गया। और जान देकर मोहबब्त की कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के डीहमाधोपुर गांव में प्रेम विवाह करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शादी की कीमत बाप की जान से चुकानी पड़ी। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने घर के दरवाजे पर सो रहे लड़के के बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गांव के अवध किशोर राय के पुत्र अमरेश राय बताए गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के पिता अवध किशोर राय ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उनके पौत्र नीतीश कुमार ने गढ़ी मोहनपुर गांव की मौसमी प्रिया के साथ प्रेम विवाह किया था। इस घटना को लेकर मौसमी के परिवार वालों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें मौसमी प्रिया ने कोर्ट में उपस्थित होकर धारा-164 का बयान दर्ज कराते हुए स्वेक्षा से शादी करने की बात कही थी। और वह ससुराल में आकर रहने लगी। लड़की और लड़के के घर की दूरी करीब 500 मीटर की होगी।

मृतक के पिता का आरोप है कि उसे घटना के बाद से ही लड़की के परिवार वाले तरह-तरह से धमकी दे रहे थे। नरसंहार की बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात उनका पुत्र घर के दरवाजे पर सो रहा था। इसी दौरान तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर आए 10 की संख्या में लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। घर के दरवाजे पर उनके पुत्र सो रहे थे, जिन्हें नजदीक से सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज पर जब परिवार के लोग जगे तो बदमाश सब भाग खड़े हुए। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही धमकी को देखते हुए मोहनपुर थाना के साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को भी आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। लेकिन इस पर पुलिस पदाधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। 

पारिवारिक सदस्यों के बीच मचा कोहराम 
उधर, इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। यहां तक की घर की बहू मौसमी प्रिया ने अपने परिवार पर ससुर की हत्या का आरोप लगाया है। मौसमी का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके परिवार वाले उनके ससुराल वाले के दुश्मन बने हुए थे। बताया गया कि घटना के बाद गांव में कई दौर पंचायत भी कराई गई थी। लेकिन समझौता नहीं हो पाया। दोनों परिवार के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
एसपी अशोक मिश्रा ने बतलाया कि प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या किया घटना सामने आई है। पटोरी के डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें