फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Tue, 02 Jun 2026 08:19 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक गया जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव निवासी हीरालाल यादव उर्फ हीरालाल कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी असम में रहता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होते ही इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद हसनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी
इस बीच आरोपी ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी। वीडियो में वह अपने बयान पर खेद जताता नजर आया। पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 की रात मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इस मामले में हसनपुर थाना कांड संख्या-166/26 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: राबड़ी आवास विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- सरकारी बंगला किसी की जागीर नहीं

आरोपी फरार चल रहा था

विज्ञापन

प्राथमिकी में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 351, 352, 353(2) व आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें