फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका! सरेराह व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 13 Jun 2026 08:09 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने कीटनाशक कारोबारी आदित्य कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पहले समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।
विज्ञापन
कीटनाशक व्यापारी को इलाज के लिए ले जाते हुए परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर-वैशाली सीमा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कीटनाशक व्यवसायी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। घायल व्यवसायी की पहचान समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के शादीपुर निवासी आदित्य कुमार के रूप में की गई है। आदित्य कुमार कीटनाशक (पेस्टिसाइड्स) का कारोबार करते हैं। वे किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे व्यवसायी को लगी, जिसके बाद वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सूचना मिलते ही बंगरा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को आनन-फानन में समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: एनडीए में सब कुछ 'ऑल इज वेल', दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला?
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है> अपराधियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल गोली मारने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें