फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुर्दा घाट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पीट-पीट कर एक व्यक्ति की ले ली जान; परिजनों में मातम

Sat, 01 Feb 2025 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिल रही है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंगा के सरारी घाट पर मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव के संतोष मलिक के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के भतीजा कृष्ण मलिक ने बताया कि सरारी घाट पर मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर बरोहन मलिक के बेटे रंजन मलिक से उनके चाचा की दोपहर में कहासुनी हो गई। इसी दौरान रंजन अपने लोगों के साथ आ धमका और कच्चे बांस से उनके चाचा की जमकर पिटाई कर दी। जब परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्हें तत्काल मौके से उठाकर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
जख्मी की मौत की सूचना सदर अस्पताल प्रशासन ने नगर पुलिस को दी। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। वहीं, पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिल रही है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें