फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फोन आने पर युवक घर से निकल गया था बाहर, नदी किनारे रेलिंग से बंधा मिला शव; हत्या का आरोप

Wed, 18 Dec 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है।
विज्ञापन
मृतक प्रिंस कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब बूढ़ी गंडक नदी के किनारे रेलिंग से बंधा हुआ एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 19 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गई है, जो गांव के भालू शाह का बेटा था। युवक को गमछे के सहारे रेलिंग से बांधने और पीट-पीट कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

 
फोन आने पर घर से निकल गया था प्रिंस
मृतक के बड़े भाई विशाल कुमार ने बताया कि उनका भाई डिहुली प्लांट के पास ढाबा चलाता था। हाल ही में लग्न समारोह में खाना बनाने का काम कर रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर सोने जा रहा था, लेकिन तभी उसे एक फोन कॉल आया और वह घर से बाहर निकल गया। परिवार के लोग उसे बाहर जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भी निकल पड़ा।

बड़ी देर तक घर नहीं लौटने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान बुधवार को किसी ने सूचना दी कि बूढ़ी गंडक नदी के डिहुली डिहवार स्थान के पास एक शव रेलिंग से बंधा हुआ है। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि उनके भाई प्रिंस की पीट-पीट कर हत्या की गई थी और शव को रेलिंग से गमछे के सहारे बांध दिया गया था।
विज्ञापन

 
प्रिंस को मिली थी धमकी
विशाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि प्रिंस को तीन दिन पहले कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि वह धमकी देने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने मामले की रिपोर्ट अंगार घाट थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
 
पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही अंगार घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। इधर, दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है।
 
पुलिस ने बताया कि प्रिंस कुमार की हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें