फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दालान में सो रहे अधेड़ का संदिग्ध स्थिति में शव मिला, गला घोंटकर हत्या का आरोप

Fri, 06 Dec 2024 01:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: सदर डीएसपी टू विजय महतो ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
मृतक मनोज सैनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थानाक्षेत्र के कुसैया वार्ड-8 में शुक्रवार सुबह दालान में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज सहनी (55) के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन

 
रस्सी से गला घोंटकर हत्या की आशंका
मृतक के बेटे संजीत कुमार सहनी ने बताया कि वह बाजार समिति में मजदूरी करता है। गुरुवार देर रात घर लौटने पर उसने अपने पिता को खाना खिलाया और सोने चला गया। मनोज सहनी रोज की तरह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित दालान में सोने के लिए चले गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने दालान शव देखा, तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। जब संजीत मौके पर पहुंचा, तो उसने पाया कि पिता के गर्दन के पीछे चोट के निशान थे। उन्होंने आशंका जताई कि रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
घटना की सूचना पर वारिसनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर डीएसपी टू विजय महतो ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

 
गांव में शोक और दहशत
मृतक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक और भय का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी है और परिवार तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के बाद हत्या के एंगल से जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें