फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित और एसआईटी जांच तेज

Thu, 25 Dec 2025 09:18 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की बुधवार देर शाम अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय रूपक मंदिर के पास एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बुधवार की देर शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसपी अरविंद प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और खुद मामले की जांच में जुट गए। घटना के समय रूपक सहनी मंदिर के पास स्थित एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां बरसाने के बाद अपराधी वहां से पैदल ही भाग निकले। इस हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल रूपक सहनी को स्थानीय लोगों ने तुरंत खानपुर सीएचसी पहुँचाया, जहाँ अस्पताल प्रभारी डॉक्टर राणा नितीश कुमार सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून बरामद हुआ और खून में सने आधा दर्जन से
अधिक खोखा भी पुलिस ने जमा किया।

पढ़ें: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने भी नमूने एकत्रित किए हैं। एसपी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है और पूरी कार्रवाई तेज़ी से जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें