फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सिर में गोली मारकर छात्रा की हत्या, भीड़ ने स्कूल वैन में आग लगाई; शिक्षक का मैसेज देख पुलिस भी द

Mon, 11 Aug 2025 03:11 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur in News : बिहार में समस्तीपुर में बड़ा हंगामा मचा है। एक छात्रा की सिर में गोली मारकर हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कूल को आग के हवाले कर दिया है। आरोप है कि एक शिक्षक की उसकी बहन पर गंदी नजर थी। विरोध करने पर उसे धमकी दी थी।
विज्ञापन
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कोचिंग जा रही एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेरी स्थित एक निजी स्कूल के वाहन में आग लगा दी और दरभंगा–सिंघिया–रोसड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतका की पहचान गुड़िया कुमारी (19 वर्ष), निवासी परसा गांव, तेलिया टोल (उत्तर परसा) के रूप में हुई है। वह बीपीएससी की तैयारी के लिए रोजाना दरभंगा जिले के बहेरी में कोचिंग जाती थी। सोमवार सुबह वह पगडंडी होते हुए बगीचे के रास्ते से जा रही थी, तभी परसा और बघौनी गांव के बीच अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप

परिजनों ने बहेरी के एक निजी हाई स्कूल के शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतका की बड़ी बहन के साथ आरोपी का प्रेम प्रसंग था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर शिक्षक ने हत्या की साजिश रची। परिजनों के अनुसार, आरोपी शिक्षक पिछले कई महीनों से उसे धमकी दे रहा था। इस संबंध में दो–तीन महीने पहले शिवाजीनगर थाने में शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


तनाव और पुलिस की तैनाती

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही है। मौके पर चार थानों की पुलिस और रोसड़ा डीएसपी मौजूद हैं। भीड़ शव उठाने से पुलिस को रोक रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें