फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कोचिंग गए छात्र की हत्या का राज खुला, पोखराम में दफन लाश, चार गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 09:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव से 10 दिनों से लापता कोचिंग छात्र कृष्ण कुमार मंडल का शव आम की गाछी में दफन हालत में बरामद किया गया। छात्र की हत्या का खुलासा पुलिस की गहन पूछताछ में हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। घटना से परिवार और इलाके में आक्रोश है।
विज्ञापन
दरभंगा में 10 दिन बाद कोचिंग छात्र की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव से 10 दिनों से लापता कोचिंग छात्र कृष्ण कुमार मंडल का शव रविवार की रात एक गाछी में दफन हालत में बरामद किया गया। छात्र की हत्या का खुलासा होते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।मृतक कृष्ण कुमार मंडल कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के रहने वाले थे। वह 14 अगस्त को सुपौल बाजार स्थित कोचिंग क्लास गए थे। शाम करीब छह बजे उन्होंने अपनी मां मधु देवी को फोन कर घर लौटने की बात कही, इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटे।

परिजनों ने खोजबीन शुरू की और संदेह के आधार पर कुछ ग्रामीणों के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ की। यूपी के एक अभियुक्त के बयान के बाद हत्या का राज खुला। छात्र की लाश को पोखराम में आम की गाछी में दफनाया गया था।

पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

विज्ञापन

 

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुरेश झा, सोनू मंडल, दानिश और विजय मंडल के रूप में हुई है। वहीं मुख्य आरोपी बलराम झा और कमलाकांत झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एफएसएल टीम ने शव बरामद होने पर सैंपल भी लिया। मधु देवी ने रोते हुए कहा कि उनके पुत्र के हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एसडीपीओ ने बताया कि छात्र की हत्या 14 अगस्त को ही की गई थी और शव दफन कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें