फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक विवाह ऐसा भी, जिसने दुष्कर्म किया, अब वही बना पति, जेल में आरोपी-पीड़िता ने की शादी; मामला क्या

Thu, 04 Sep 2025 01:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी जिले में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जब कोर्ट के आदेश पर मंडल कारा परिसर में दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता का विवाह कराया गया।
विज्ञापन
मधुबनी की अदालत का अनोखा फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश मधुबनी मंडल कारा परिसर में दुष्कर्म के आरोपी युवक की शादी उसी केस की पीड़िता से कराई गई। जेल अधीक्षक, अधिवक्ता और दोनों पक्षों की मौजूदगी में विधिवत सात फेरे पूरे हुए। दरअसल, पिछले वर्ष पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। यह केस एडीजे प्रथम के न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जेल में बंद था और उसकी जमानत याचिका पहले जिला अदालत से खारिज हो चुकी थी। बाद में उसने पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी और पीड़िता के बीच आपसी समझौता हो चुका है और दोनों शादी कर साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने एडीजे कोर्ट को मामले की पुष्टि करने का निर्देश दिया। अदालत में आरोपी और पीड़िता ने विवाह की इच्छा जताई, जिसके बाद जेल परिसर में ही शादी की अनुमति दी गई।

ये भी पढ़ें: जदयू को मिल सकती हैं 100 सीटें; अपने कोटे से बाकी सहयोगियों को सीट देगी भाजपा 

विज्ञापन


जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया है और इससे जुड़े सभी साक्ष्य न्यायालय को सौंपे जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और अब विवाह के बाद साथ रहना चाहते हैं। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। एक ओर इसे आपसी सहमति से रिश्ते को वैधानिक रूप देने की पहल माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज के अलग-अलग वर्गों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यह मामला न केवल कानूनी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक नजरिए से भी, क्योंकि पहली बार जिले में किसी दुष्कर्म आरोपी और पीड़िता का विवाह जेल परिसर में संपन्न हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें