फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; शराब तस्करी के संदेह में कर रही थी पीछा, भड़के लोग

Sat, 12 Jul 2025 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: मृतक के परिजनों का कहना है कि बिना किसी ठोस अपराध सिद्ध हुए पुलिस ने एक जान ले ली, जो कानून और मानवता दोनों के खिलाफ है। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरोखर गांव में शनिवार को एक सड़क हादसे में डायल 112 की गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस शराब तस्करी के संदेह में इन युवकों का पीछा कर रही थी।

विज्ञापन

 
मौके पर ही गई एक युवक की जान
जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल युवक सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कथित रूप से शराब तस्करी में लिप्त थे। पुलिस को देख वे बाइक से भागने लगे। इसी दौरान डायल 112 की गाड़ी ने पिरोखर गांव के पास उनका पीछा करते हुए टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar: 'बिहार में कानून व्यवस्था फेल', कांग्रेस ने पूछा-मंत्री जीवेश मिश्रा पर कब गिरेगी गाज?
विज्ञापन

 
परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मधवापुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि घटना को लेकर गांव में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायल 112 की पुलिस ने जानबूझकर टक्कर मारी, क्योंकि युवक पुलिस को कमीशन नहीं दे रहे थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी, जो पीछा करने के दौरान अनजाने में हुई।
 
पुलिस ने जुटाए घटनास्थल से सबूत
पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मधवापुर थाना पुलिस ने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमर उजाला की खबर का असर: 44 दिन लापता रही युवती का शव मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस, दो SHO पर गिरी गाज
 
मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस अपराध सिद्ध हुए पुलिस ने एक जान ले ली, जो कानून और मानवता दोनों के खिलाफ है। परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें