मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र के बिरित गांव में मंगलवार रात तेज रफ्तार मिक्सचर वाहन की ठोकर से एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर और खलासी को बंधक बना लिया और निर्माण एजेंसी के खिलाफ घंटों तक हंगामा किया।
मधुबनी में मधवापुर थाना क्षेत्र के बिरित गांव में मंगलवार की रात तेज रफ्तार मिक्सचर वाहन की ठोकर से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक और खलासी को बंधक बना लिया। साथ ही निर्माण एजेंसी के खिलाफ जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का गुस्सा कई घंटों तक बना रहा।
मामले की गंभीरता देखते हुए सामाजिक लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल गांव में माहौल शांत बताया जा रहा है।