फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चार गैस एजेंसियों के गोदाम सील, कठोर कार्रवाई का निर्देश; क्यों-कहां प्रशासन ने दिखाई ऐसी सख्ती?

Thu, 14 May 2026 07:15 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

LPG Crisis : बिहार में घरेलू गैस को लेकर कई तरह की खबरें बीच-बीच में आती रहती हैं। खासकर यह आरोप बार-बार सामने आ रहा है कि एजेंसियां कृत्रिम संकट दिखा रही हैं। ऐसी ही एक जांच के दौरान मधुबनी जिला प्रशासन ने चार एजेंसियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मधुबनी जिलाधिकारी के निर्देश के बाद चार एजेंसियों पर कार्रवाई हुई। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में गैस आपूर्ति में भारी अनियमितता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए जिला प्रशासन की एक टीम गठित की। टीम ने उपभोक्ताओं को दी जाने वाली गैस आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चार एजेंसियों का निरीक्षण एवं जांच की। जांच में अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर चारों एजेंसियों के गोदामों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


किन एजेंसियों पर कार्रवाई की गई?
बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की शाम प्रशासनिक टीम ने अचानक गैस एजेंसियों की जांच की। स्टॉक में भारी गड़बड़ी और अनियमितता पाए जाने के बाद अवंतिका इंडेन गैस एजेंसी (बेनीपट्टी), ओविमो एचपी गैस ग्रामीण वितरक (परसा), कौशल किशोर एचपी गैस ग्रामीण वितरक (मिश्रौलिया, बाबूबरही) और घोंघड़िया स्थित एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

गैस की उपलब्धता पर डीएम का बयान
जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जांच टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदामों के मुख्य द्वारों पर ताला जड़कर उन्हें आधिकारिक रूप से सील कर दिया। इसके साथ ही गोदाम परिसर को भी सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो युवक जिंदगी से जंग लड़ रहे; कहां हुआ भीषण सड़क हादसा?
विज्ञापन


जांच टीम में शामिल एडीएसओ राज कुमार झा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रोहित रंजन झा ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट एडीएम को सौंपी जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य गैस वितरकों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह है कि इन एजेंसियों पर हुई कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध हो पाती है या नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें