फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को मारी गोली, SP कार्यालय से आधा किलोमीटर दूरी पर घटी घटना

Thu, 06 Mar 2025 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani: एसपी ऑफिस से महज आधा किमी की दूरी पर त हमलावरों ने पूर्व वार्ड पार्षद और समाजसेवी कैलाश शाह के बेटे अजीत गुप्ता को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। डकैती, लूट, हत्या और फायरिंग की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एसपी कार्यालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
घटना मधुबनी बस स्टैंड की है, जहां अज्ञात हमलावरों ने पूर्व वार्ड पार्षद और समाजसेवी कैलाश शाह के बेटे अजीत गुप्ता को गोली मार दी। घायल अजीत गुप्ता को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल, मधुबनी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया।

वार्ड पार्षद पर गोली मारने का आरोप
घायल युवक अजीत गुप्ता ने वार्ड पार्षद आशीष झा पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एसपी कार्यालय के पास हुई इस गोलीबारी से मधुबनी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी जिले में कई गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। हरलाखी और फुलपरास थाना क्षेत्रों में भी हाल ही में ऐसी घटनाएं हुई थीं, जिनमें एक युवक की मौत हो गई थी। नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें