फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बारात जा रहे युवक की अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत से पसरा मातम; एक माह पहले ही हुई थी शादी

Fri, 27 Feb 2026 03:18 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर बिरौल स्टेट हाइवे पर बारात जा रहे उगन शर्मा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। एक माह पहले उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को डीएमसीच भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक मौत की खबर मिलने के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बेनीपुर बिरौल स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव निवासी उगन शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होने जा रहा था।

विज्ञापन

 
धरौरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मृतक के चाचा रामनाथ शर्मा के अनुसार, बीती रात उगन शर्मा अपने चचेरे भाई की बारात में जा रहा था। इसी दौरान धरौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बारात बहेड़ा थाना क्षेत्र के साहो पटनिया गांव जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया।
 
एक महीने पहले हुई थी शादी
परिजनों के मुताबिक, उगन शर्मा की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में निजी नौकरी करता था। शादी के सिलसिले में वह एक महीने पहले घर आया था और चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए रुक गया था। उसकी असमय मृत्यु की खबर से शादी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन


पढ़ें- शादी की खुशियों के बीच मातम: हाइवा की टक्कर से बारात जा रहे युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
 
पत्नी की हालत खराब, गांव में शोक
मृतक की पत्नी की स्थिति अत्यंत खराब बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, उसके हाथों की मेहंदी अभी पूरी तरह सूखी भी नहीं थी कि पति की मौत की खबर मिल गई। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है और आसपास की महिलाएं उसे सांत्वना देने का प्रयास कर रही हैं। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही वाहन की तलाश
बहेड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें