फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: माल लदा ट्रक बाइक सवार युवक-युवती को रौंदते हुए पलटा, दोनों की मौत, CCTV कैमरे में भयावह घटना कैद

Fri, 27 Dec 2024 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज मिल गया है, जिसमें ट्रक के अनियंत्रित होकर बाइक को रौंदने का पूरा दृश्य कैद है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए DMCH अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के दरभंगा-मधुबनी NH-27 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक 16 चक्का ट्रक ने बाइक सवार युवक और युवती को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में दोनों युवक और युवती की मौत हो गई। यह हादसा भालपट्टी थाना क्षेत्र में हुआ। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने दुर्घटना के भयावह दृश्य को उजागर किया है।

विज्ञापन

 
ट्रक ने अपनी लेन पार कर बाइक को चपेट में लिया
जानकारी के अनुसार, ट्रक दरभंगा से मधुबनी की ओर जा रहा था। स्टील शीट से लदा यह 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर अपनी लेन को पार करते हुए दूसरी ओर पहुंचा और सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
 
युवक की मौके पर मौत, युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठी युवती को गंभीर हालत में सकरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है। हालांकि, मृत युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



 
घटना के बाद चालक और खलासी फरार
हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित ड्राइविंग इस हादसे की मुख्य वजह थी। भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज मिल गया है, जिसमें ट्रक के अनियंत्रित होकर बाइक को रौंदने का पूरा दृश्य कैद है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) भेज दिया है।
विज्ञापन

 
‘सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत’
इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने NH-27 पर वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें