फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश कुमार के काम के दम पर सौ साल तक आगे बढ़ेगी जदयू, संजय झा ने किया बड़ा दावा

Sun, 14 Dec 2025 10:26 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मनिगाछी प्रखंड में जदयू की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल और बेनीपुर विधायक विनय चौधरी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनिगाछी प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नवनिर्वाचित दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल और बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा का भी सम्मान दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर जदयू आने वाले सौ वर्षों तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जदयू में अगली पीढ़ी भी पार्टी को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है, इसलिए किसी को भी पार्टी के भविष्य को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

सभा को संबोधित करते हुए बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी और दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में संजय झा ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट पर 30 वर्षों के बाद मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जदयू कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अमर होकर नहीं आया है, सभी को एक न एक दिन जाना है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार में किया गया काम ऐसा है कि जदयू और एनडीए उनके विकास कार्यों के आधार पर सौ वर्षों तक आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जदयू का इतिहास खत्म होने वाला नहीं है और अगली पीढ़ी पूरी तरह तैयार है, इसलिए पार्टी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

संजय झा ने आगे कहा कि आज की राजनीति में केवल जाति के नाम पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, बल्कि काम के आधार पर ही जनता समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के माध्यम से राजनीति की एक नई परिभाषा गढ़ी है। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम पूरे देश के लिए एक मिसाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें