फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: डर के साये में त्योहार मनाएंगे सैकड़ों छठ व्रती, अधवारा समूह की नदी में दिखा बड़ा मगरमच्छ

Mon, 04 Nov 2024 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: वन विभाग के अधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने कहा कि रेस्क्यू टीम को नदी में जाल बिछाने के लिए लगाया गया है। टीम लगातार नदी की पेट्रोलिंग कर रही है और नाव के जरिए मगरमच्छ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अधवारा समूह की नदी में मगरमच्छ दिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के थलवारा गांव स्थित अधवारा समूह नदी में लगातार मगरमच्छों के दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार है जब मगरमच्छ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे छठ व्रतियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। इस दौरान हजारों महिलाएं इस नदी के किनारे पूजा करेंगी। ऐसे में मगरमच्छ की उपस्थिति ने उनके मन में भय पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 31 अक्तूबर को भी ग्रामीणों ने नदी में मगरमच्छ देखा था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया था। उस समय वन विभाग की एक टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया था, लेकिन वह वन विभाग की पकड़ में नहीं आया। आज सोमवार को फिर से मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया, जिससे प्रशासन को पुनः सूचना दी गई और रेस्क्यू के लिए टीम को भेजा गया है।
 
वन विभाग के अधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने कहा कि रेस्क्यू टीम को नदी में जाल बिछाने के लिए लगाया गया है। टीम लगातार नदी की पेट्रोलिंग कर रही है और नाव के जरिए मगरमच्छ की तलाश कर रही है। हालांकि अब तक मगरमच्छ पकड़ से बाहर है। उन्होंने यह भी बताया कि छठ पर्व के दौरान वन विभाग की टीम छठ घाट पर नाव और जाल के साथ तैयार रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

 
इस बीच, स्थानीय व्रतियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ें ताकि छठ पर्व के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर चिंता है कि अगर यह स्थिति बनी रही, तो व्रतियों को नदी में पूजा करने में कठिनाई हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें