फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चीन से ऑपरेट हो रहा था साइबर ठगी का जाल! दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 09:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में आर्थिक अपराध इकाई (EOW) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़ हुआ। तीन अपराधियों रोशन झा, बिट्टू झा और हरियाणा निवासी बॉबी कल्याण को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध इकाई (EOW) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच सिम बॉक्स, 141 सिम कार्ड, जिओ कंपनी के तीन राउटर और चार लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए साइबर डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि इस ठग गिरोह का नेटवर्क चीन से संचालित होने की बात सामने आई है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी।  पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर गांव से हरियाणा निवासी बॉबी कल्याण को 94 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पहले से पकड़े गए आरोपियों के घर से 47 सिम कार्ड और चार लाख रुपये नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य आरोपी रोशन झा (बलहा), बिट्टू झा (हावीबौहार) और बॉबी कल्याण (हरियाणा) शामिल हैं। दरभंगा साइबर थाना की पुलिस ने रोशन झा की पत्नी निर्मला कुलपति सहित 7 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बॉबी कल्याण आधार कार्ड और आंखों के वीडियो के जरिए एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड निकालता था। वहीं, रोशन झा ने चीन से स्टीमर के माध्यम से पांच सिम बॉक्स मंगवाए थे, जो कस्टम जांच में पकड़े गए। इसके बाद EOW और DRI की संयुक्त टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया।


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

छापेमारी में कुल 141 सिम कार्ड, जिओ कंपनी के 3 राउटर, 3 इनवर्टर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गैंग गांव-गांव जाकर नए मोबाइल कनेक्शन का लालच देकर लोगों से दस्तावेज जुटाता था। रोशन झा ने खुद को “एयरटेल एरिया मैनेजर” बताकर दरभंगा में कई किराए के कमरे भी ले रखे थे।
विज्ञापन


साइबर डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि यह पूरा ठगी नेटवर्क चीन से संचालित होता था। एक बार में 150 सिम बॉक्स में सिम लगाकर ऑटोमेटिक कॉल की जाती थी, जिससे लोग झांसे में आकर ठगी का शिकार बनते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें