फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, छह खोखा बरामद

Mon, 27 Jan 2025 01:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस और तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दरभंगा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस का अपराधियों के साथ मुठभेड़ की जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि रविवार रात कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया था। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग किया, जिसमें एक अपराधी शुभम कुमार को गोली लगी है। जबकि उसके साथी आलोक कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बाकी तीन और अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी भी तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी में हुई पुलिस बदमाशों के मुठभेड़ का खुलासा खुद जिला एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लगातार उस इलाके में बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना की जानकारी मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर कमतौल थाना की पुलिस को बीती रात बदमाश द्वारा घटना करने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके जबाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी नगर थाना क्षेत्र भगवानदास मुहल्ला निवासी शुभम कुमार को गोली लगी और बाकी उसके दो साथियों नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मुहल्ला निवासी रोहित कुमार एवं कमतौल थाना क्षेत्र के मोहम्दपुर निवासी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने कहा कि अभी घायल अपराधी व गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के छह खोखे बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि बाकी तीन और अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी भी तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल, सभी तीनों अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें