फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जन्मदिन से पहले मातम, तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत; मां ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 18 Jan 2026 03:59 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के माखनपुर गांव में जन्मदिन की तैयारी के बीच सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मां ने घटना पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विलाप करती मां व परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव में तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश मंडल के पुत्र आकाश के रूप में हुई है। जिस समय यह हादसा हुआ, उसी दिन घर में आकाश के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बेटे की मौत से सदमे में मां और दादी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एपीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया।

तालाब में तैरता मिला शव

विज्ञापन

मृतक के चाचा राकेश मंडल ने बताया कि आकाश दो बहनों और एक भाई में इकलौता बेटा था। वह दोनों बहनों से छोटा था। शनिवार को उसके जन्मदिन की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान मां ने आकाश को खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन वह खाना छोड़कर खेलने चला गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के ही एक तालाब में आकाश का शव पानी में तैरता हुआ मिला।

ये भी पढ़ें- Bihar Daroga Exam 2026: बिहार दरोगा अभ्यर्थियों के लिए आज खास दिन, BPSSC दो शिफ्टों में ले रही परीक्षा

हत्या की आशंका क्या सच होगी?

विज्ञापन

मृतक की मां अंजू देवी ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आकाश रोज खेलने जाता था और हमेशा घर लौट आता था। ऐसे में वह कैसे तालाब में डूब गया, यह उनकी समझ से बाहर है।

इस संबंध में एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें