फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CTET परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा, बेनीपुर के परीक्षा केंद्र से फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 10:03 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर स्थित CTET परीक्षा केंद्र से फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किया गया। नालंदा निवासी युवक दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वीक्षकों की सतर्कता से फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
 
विज्ञापन
फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित बहेड़ा पब्लिक स्कूल में आयोजित CTET परीक्षा के दौरान फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभ्यर्थी नालंदा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसे बहेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

 
दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा
जानकारी के अनुसार नालंदा जिला के शमशेर गांव निवासी साहिल कुमार, दूसरे परीक्षार्थी साहिल राज के स्थान पर CTET परीक्षा दे रहा था। युवक परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात जांच टीम को चकमा देकर भीतर प्रवेश करने में सफल रहा और परीक्षा कक्ष संख्या तीन में बैठकर उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने के बाद उत्तर पुस्तिका भी प्राप्त कर ली।
 
वीक्षकों को हुई गतिविधियों पर शंका
परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या तीन में तैनात वीक्षक शाहनवाज और रामबालक यादव को क्रमांक 113200600 पर परीक्षा दे रहे युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ किए जाने पर युवक ने स्वीकार किया कि वह वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- Aniruddhacharya Ji: श्रीमद्भागवत कथा में भगदड़, आचार्य अनिरुद्धाचार्य भी समझ नहीं सके; बिहार में कहां हुआ ऐसा?
 
आधार कार्ड सहित दस्तावेज जब्त
जांच के दौरान युवक के पास से आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद किए गए। सीबीएसई पर्यवेक्षक श्रीराम साह और दोनों वीक्षकों की उपस्थिति में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

 
केंद्राधीक्षक सह स्कूल के प्राचार्य एएम रिजबी ने बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए बहेड़ा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी रोशन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें