फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खेत में मिर्च तोड़ते समय दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौके पर मौत; पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

Thu, 17 Jul 2025 11:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में मंगलवार को खेत में काम कर रहे एक दंपति पर आकाशीय बिजली गिरने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी मंजय लाल राय (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी सुगनी देवी के साथ बाया नदी किनारे स्थित खेत में मिर्च तोड़ रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश के दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

पढ़ें: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने गए सीओ की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ग्रामीणों ने धक्का देकर निकाला

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। वहीं, झुलसी सुगनी देवी को गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें