फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पकड़ने के दौरान कई लोग जख्मी, मची भगदड़

Thu, 26 Dec 2024 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर में जंगली बिल्ली मिलने से सनसनी फैल गई। बिल्ली के पकड़ने के दौरान कई लोग जख्मी हो गए और भगदड़ मच गया, मामला शिवाजीनगर का है।
विज्ञापन
जंगली बिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पीछे गुरुवार को झाड़ी में जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, कई घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जानवर को पकड़ने के दौरान कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। बाद में इलाके के लोगों द्वारा वन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


बताया गया है कि कर्पूरी चौक के पीछे झाड़ी में लोगों ने अजीब तरह की हलचल देखी। जब लोग झाड़ी की ओर गए तो लोगों ने उक्त जानवर को देखा। इस दौरान उक्त जंगली बिल्ली द्वारा अजीब तरह की आवाज निकाले जाने के कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में जब लोगों ने इसे पकड़ने का प्रयास शुरू किया तो यह इधर-उधर भागते हुए एक घर में भी घुस गया जहां लोगों ने इसे बंद कर दिया। बाद में काफी प्रयास के बाद लोगों ने इसे पकड़ा और इसका दोनों पैर भी बांध डाला। इस दौरान जंगली बिल्ली जख्मी भी हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम जंगली बिल्ली को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन

वन विभाग के सेवानिवृत्ति डीएफओ बीके रवि ने बताया कि जंगली बिल्ली है। जो ईंख और झाड़ी में पाई जाती है। इसका व्यवहार सामान्य बिल्ली की तरह ही होता है। यह मनुष्य को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें