समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र समस्तीपुर-पटोरी मुख्य मार्ग पर चकलाशही चौक के पास बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए गए हैं। दोनों युवक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के बरियारपुर वार्ड-6 निवासी नथुनी पासवान के पुत्र रविंद्र कुमार 19 वर्ष एवं सूरत पासवान के बेटे रंजन कुमार 20 वर्ष के रूप में की गई है।
वहीं, सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पहुंची 112 की टीम को आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया।
यह भी पढ़ें: दो दिन तक कमरे में बंद महिला की मौत, मृतका के तीन महीने की बेटी संग सास-ससुर फरार
हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सड़क हादसे में दो युवक की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर 112 नंबर की टीम को भेजा गया। लेकिन लोग नहीं मान रहे थे। बाद में वह खुद भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
यह भी पढ़ें: आशा के झांसा में आने के चलते डिलीवरी कराने गई महिला की मौत, नवजात बच्चे की भी स्थिति गंभीर
चकमहेसी में भी सड़क हादसा एक की मौत
उधर, जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुशियारी से चकमेहसी मुख्य पथ के डरोरी गांव स्थित एक विद्यालय के निकट शुक्रवार को एक अनियंत्रित अज्ञात ऑटो ने एक अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दी।इससे अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अधेड़ की पहचान सोरमार पंचायत के वार्ड-3 डरोरी के परती टोला निवासी मिरचाई लाल दास के रूप में हुई है।
घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों से घटना स्थल के निकट बास बल्ला लगाकर कुशियारी से चकमेहसी मुख्य पथ को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर अपर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन के नेतृत्व में पहुंची चकमेहसी पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को स्थानीय समाजसेवियों की मदद से समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।