फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- यह हर मां के सम्मान पर हमला है

Thu, 28 Aug 2025 08:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar :  पहले बिहार की अस्मिता का अपमान और अब प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी को लेकर अपशब्द कहना, यह दोनों ही घटनाएं राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पूरे इंडी गठबंधन की खोखली मानसिकता और ओछी सोच का प्रमाण हैं। 
विज्ञापन
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिला के बिठौली चौक के पास पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने की घटना पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है। संजय सरावगी ने कहा कि महागठबंधन के लोग नीचता के सभी हदों को पार कर चुके है। महागठबंधन के नेताओं की गंदी सोच का स्पष्ट प्रमाण है कि पहले राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए अपशब्द और ‘तु-तड़ाक’ की भाषा का प्रयोग करते रहे हैं। अब उनकी सोच इतनी नीचे गिर गई है कि वे प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के लिए भी अभद्र और गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे है। आगे उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री  का अपमान है, बल्कि यह मिथिला की सभ्य, सुसंस्कृत और मर्यादित संस्कृति को बदनाम करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि मिथिलावासी इस कुकृत्य को कभी माफ नहीं करेंगे और इसका करारा जवाब देंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि पहले बिहार की अस्मिता का अपमान और अब प्रधानमंत्री  की दिवंगत माताजी को लेकर अपशब्द कहना, यह दोनों ही घटनाएं राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पूरे इंडी गठबंधन की खोखली मानसिकता और ओछी सोच का प्रमाण हैं। भारतीय संस्कृति और सभ्यता में मां को ईश्वर तुल्य माना जाता है। इस भाव को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी भाषा निंदनीय ही नहीं, बल्कि असहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक गरीब मां के बेटे हैं, जिनकी माताजी ने कठिन संघर्ष और उच्च संस्कारों से उनमें राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया। उनके आदर्शों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस और राजद की नफरत की पराकाष्ठा है। जनता सब देख रही है। जनता इस अमर्यादित, असंवेदनशील और घृणित टिप्पणी का करारा जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अपने वोट की चोट से देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी  देश के हर गरीब और वंचित की आवाज हैं, और उनकी माताजी के सम्मान पर हमला देश की हर मां के सम्मान पर हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें